13 किलोमीटर नहर पथ में पौधे रोपे जाने से बढ़ेगी हरियाली
13 किलोमीटर नहर पथ में पौधे रोपे जाने से बढ़ेगी हरियाली

13 किलोमीटर नहर पथ में पौधे रोपे जाने से बढ़ेगी हरियाली

पौधों की सुरक्षा के लिए स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए ट्री गार्ड लगाए जा रहे धमतरी, 28 जुलाई ( हि. स.)।महानदी मुख्य नहर रुद्री बैराज से लेकर ग्राम छाती तक बने नहर पथ वैकल्पिक मार्ग के किनारे हरियाली बिछाने इन दिनों वृहद स्तर पर काम चल रहा है। इससे आने वाले दिनों में यह मार्ग और आकर्षक हो जाएगा। अभी से यहां नजारा मनोरम हो चला है। छह करोड़ की लागत से बने इस नहर पथ किनारे इस साल जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। रूद्री बैराज से लेकर नहरनाका तक नहर किनारे वैकल्िपक मार्ग िकनारे ट्रीगार्ड के साथ पौधों का रोपण हो चुका है। शेष स्थान पर पौधे रोपने का कार्य जारी है। सभी स्थानों में ग्राम छाती मल्टी युटिलिटी सेंटर में बांस से बने ट्री गार्ड का उपयोग िकया जा रहा है। कुछ दूरी तक सीमेंट से बने पोल लगाए गए हैं। बाकी स्थानों पर स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित ट्री गार्ड को लगाया गया है, ताकि पौधों की सुरक्षा हो सके। मालूम हो कि प्रधानमंत्री सड़क विकास योजना के तहत महानदी मुख्य नहर के किनारे बने नहर पथ से लोगों की आवाजाही में काफी बदलाव देखने को मिला है। लोग शहर के भीड़भाड़ वाले मार्ग की बजाय इस मार्ग का उपयोग करने लगे हैं। इसी तरह सुबह और शाम के समय आसपास के लोग यहां वाक के लिए पहुंचते हैं। नहर पथ किनारे बड़े पैमाने पर पौधों का रोपण हो जाने से यहां का स्थल अाने वाले दिनों में और आकर्षक हो जाएगा। भारी वाहनों की आवाजाही न होने से भी लोग सुकून के साथ ही इस मार्ग से गुजरते हैं। महानदी रुद्री बैराज से लेकर ग्राम छाती तक लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में डेवलप किया गया है। इससे ग्राम कोलियारी, अछोटा, करेठा, दानीटोला, शंकरदाह सहित अन्य गाँव के लोगों को यदि रायपुर रोड में निकलना हो तो सीधे ग्राम छाती तक नहरपथ के सहारे निकल सकते हैं। इससे शहर का ट्रैफिक दबाव भी कुछ कम हुआ है। संबलपुर बोड़रा से आगे नहर पथ का कार्य तेज गति से चल रहा है। यहां पर भी पौधों का रोपण होगा। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in