(अपडेट)देवघर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस सनातन धर्म-हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कर रहा काम

(अपडेट)देवघर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस सनातन धर्म-हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कर रहा काम

(अपडेट) देवघर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आरएसएस सनातन धर्म-हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कर रहा काम रांची/देवघर, 24 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत सोमवार को देवघर पहुंचे। भागवत सत्संग आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेने और बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए दोपहर बाद रवाना होंगे। भागवत सोमवार गिरिडीह से सड़क मार्ग से देवघर पहुंचे। देवघर के सत्संग आश्रम में पहुंचने के बाद आश्रम प्रमुख श्री श्री दादा ( अशोक चक्रवर्ती) से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भागवत ने अशोक चक्रवर्ती के साथ सनातन धर्म पर विचार-विमर्श किया। भागवत ने कहा कि आरएसएस सनातन धर्म-हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहा है। आप भी यही काम कर रहे हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ वैश्विक स्तर पर बड़ी साजिश है। सनातन धर्म के खिलाफ साजिश और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सरसंघचालक मोहन मधुकर भागवत पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम रांची पहुंचे थे। गुरुवार को संघ प्रमुख उत्तर पूर्व क्षेत्र, झारखंड एवं बिहार के संघ के अधिकारियों के साथ अलग-अलग विषयों पर बैठक की थी। बैठक में गौ सम्बर्धन, ग्राम विकास , कुटुम्ब प्रबोधन, धर्म जागरण समन्वय, समाजिक समरसता व सदभाव, पर्यावरण व जल संरक्षण आदि विषयों सहित देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर मंथन किया गया था। आरएसएस प्रमुख दूसरी बार सत्संग आश्रम पहुंचे हैं। पहली उन्होंने 18 नवंबर 2018 को दौरा किया था। सत्संग आश्रम के बाद संघ प्रमुख बाबा मंदिर में पूजा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास /गोविन्द-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in