'सूरज पे मंगल भारी' से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी, निभा रही हैं मराठी लड़की के किरदार

'सूरज पे मंगल भारी' से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी, निभा रही हैं मराठी लड़की के किरदार

मोनिका शेखर अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म 'दंगल' में हरियाणा के एक पहलवान की भूमिका निभाने के बाद लोकप्रिय हुई। उन्हें जल्द ही फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में देखा जाएगा। निर्माताओं ने शुक्रवार को 'सूरज पे मंगल भारी' से फातिमा सना शेख का फर्स्ट लुक जारी किया है। फातिमा फिल्म एक एक मराठी लड़की की किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से फातिमा सना शेख पहली झलक शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-'फातिमा सना शेख की पहली झलक, 'सूरज पे मंगल भारी' में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित 2020 में रिलीज होगी।' फातिमा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' से अपना फर्स्ट को शेयर किया। फातिमा सना शेख ने कैप्शल लिखा-'ये मराठी मुलगी पड़ेगी सब पे भारी! # फर्स्ट लुक 'सूरज पे मंगल भारी' से! हैप्पी वेलेंटाइन डे आप सभी को! वहां केवल प्यार होने दो! साथ ही फातिमा ने अभिषेक शर्मा, मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ, जी स्टूडियो को टैग किया।' अभिनेत्री फातिमा सना शेख महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनी हुई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के विभिन्न स्थानों में शूट किया जा रहा है। 'सूरज पे मंगल भारी' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। अभिषेक शर्मा इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। 'सूरज पे मंगल भारी' में दोसांझ एक दूल्हा की भूमिका में होंगे, वहीं मनोज बाजपेयी जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्देशक अभिषेक शर्मा ने दो अभिनेताओं को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट को बनाया है और फातिमा सना शेख तिकड़ी को पूरा करती है। उनका कहना है कि फिल्म उनकी विपरीत व्यक्तित्वों को खूबसूरती से उजागर करेगी। फिल्म की कहानी 1990 के दशक में सेट की गई है, जब कोई सोशल मीडिया या मोबाइल फोन नहीं था। फिल्म 2020 के अंत तक रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in