उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर शहर को राजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित करवाया गया था। सीतापुर शहर, सरायान नदी के किनारे स्थित है, इस शहर का नाम भगवान श्री राम की धर्मपत्नी माता सीता को समर्पित है। सीतापुर शहर को ऋषि वेद व्यास ने पुराण में एक पवित्र भूमि कहा है। यहां की मुख्य फसलें उड़द, गेहूं, चावल हैं तथा इनके अलावा यहां गन्ना, सरसों, मूंगफली की भी खेती की जाती है। नेमिसराय, श्री ललिता देवी मंदिर, चक्र तीर्थ, पंचप्रयाग, मछरटा, वैदेही वाटिका, शौर्य स्तंभ, शामनाथ मंदिर आदि यहाँ के पर्यटन स्थल हैं।
सीतापुर जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट अमौसी हवाई अड्डा है। सीतापुर रेलवे स्टेशन से सीतापुर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 (लखनऊ-दिल्ली) से जुड़ा हुआ है।
सीतापुर जाने के लिए सही समय अक्टूबर से मार्च का है।