रीवा के बारे में जानकारी - Rewa in Hindi

रीवा के बारे में जानकारी - Rewa in Hindi

मध्य प्रदेश राज्य का रीवा शहर, विंध्य पठार के भाग का निर्माण करता हुआ टोंस व सहायक नदियों को सींचता है। रीवा शहर प्राचीनकाल में बहुत बड़ी रियासत हुआ करता था, जहाँ पहाड़ी क्षेत्र के कोल व गोंड जाति के लोग रहा करते थे। इस शहर का अधिकांश भाग जंगल में आता है, जहाँ सफ़ेद बाग की सबसे ज्यादा नस्ल देखने को मिलती है। ऐतिहासिक दृष्टि से रीवा की स्थापना राजपूतों ने 1400 ईस्वी में की थी। 1597 में अकबर ने रीवा को राजधानी के तौर पर चुना और अंत में 1812 में यह शहर अंग्रेजों के अधीन हो गया।

रीवा कैसे पहुंचें -

मध्य प्रदेश के रीवा शहर तक यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। रीवा पहुँचने के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो रीवा को कई प्रमुख राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

रीवा घूमने का समय -

रीवा की यात्रा करने के लिए अक्‍टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in