राजसमंद राजस्थान के बारे में जानकारी - Rajsamand Rajasthan in Hindi

राजसमंद राजस्थान के बारे में जानकारी - Rajsamand Rajasthan in Hindi

राजसमंद, भारत के राजस्थान राज्य का एक शहर है। इसे 10 अप्रैल सन् 1991 को राजस्थान के उदयपुर शहर से अलग कर एक नए शहर के रूप में स्थापित किया गया था। इस शहर का नाम यहां की प्रसिद्ध कृत्रिम झील “राजसमंद” के नाम पर रखा गया था। इस कृत्रिम झील का निर्माण मेवाड़ के महाराणा राजा सिंह द्वारा करवाया गया था। इस शहर में कुंभलगढ़ का किला है जो योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म स्थान है। राजसमंद शहर अपने संगमरमर के उत्पादन के लिए देशभर में जाना जाता है।

राजसमन्द कैसे पहुंचें -

राजसमंद से निकटतम हवाई-अड्डा उदयपुर शहर में है। इसके अलावा उदयपुर शहर तक रेलवे मार्ग के द्वारा भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। राजस्थान राज्य में लोकल व प्राइवेट बसों द्वारा शहर पहुँच सकते हैं।

राजसमन्द घूमने का समय -

राजसमंद की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के दौरान है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in