रंजिश के चलते प्रधान पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सैफई रेफर
रंजिश के चलते प्रधान पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सैफई रेफर

रंजिश के चलते प्रधान पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सैफई रेफर

- आठ आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज औरैया, 09 जून (हि.स.)। जिले के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम करके का पुरवा ग्राम प्रधान को बेखौफ हमलावरों ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी हमला कर अधमरा कर दिया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र अयाना में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गम्भीर हालत देख सैफई रेफर कर दिया गया है। ग्राम करके का पुरवा निवासी शिवसिंह पाल पुत्र श्रीसाहब सिंह पाल (40) ग्राम करके का प्रधान है। प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव ग्रामपंचायत के कुछ दबंग उससे खुन्नस रखते हैं। सोमवार की देर रात शिवसिंह पाल पीराकरार के पास बाहद ग्राम भरतौल पशुओ के पानी के लिए बांध डलवा रहे थे। पहले से घात लगाए दबंगो ने रोक कर उसपर लाठी डंडो व कुल्हाड़ी मार जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम प्रधान शिवसिंह पाल को अधमरा कर भाग खड़े हुए गंभीर हालत में उसे स्वास्थ्य केन्द्र अयाना में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने अयाना थाने में दबंगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। अयाना थाना एसएचओ गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रधान के परिजनो द्वारा तहरीर के आधार पर नामजद आठ आरोपितों जगत सिंह पुत्र कंचन सिंह, जितेंद्र पुत्र जगत सिंह, गौरभ पुत्र सुरेंद्र सिंह, आशीष पुत्र भोले सिंह, शनि पुत्र धरवेंद्र सिंह,धरवेंद्र पुत्र सुकराम, अरविंद सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह, मिंटू पुत्र दारा सिंह के बिरुद्ध संगीन धाराओ 307, 323, 324, 504, 506, 147, 148, 149 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसआई सूरवीर सिंह द्वारा जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in