लखनऊ के बारे में जानकारी - Lucknow in Hindi

लखनऊ के बारे में जानकारी - Lucknow in Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी, लखनऊ गोमती नदी के किनारे स्थित है। नवाबों का शहर माना जाने वाला लखनऊ शहर अपनी तहजीब और मेहमानवाजी के लिए विख्यात है। पौराणिक कथा के अनुसार, श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को इस शहर की बागडोर सौंपी थी, इसीलिए पहले इस शहर को लक्ष्मणपुर, लखनपुर या लछमनपुर के नाम से जाना जाता था। नवाब आसदउद्दौला के शासनकाल में इस शहर में कई इमारतों का निर्माण और विकास हुआ। शहर के अधिकतर दर्शनीय स्थल ऐतिहासिक महत्व के हैं, जैसे- बड़ा इमामबाड़ा, जामा मस्जिद, भूल-भूलैया, रूमी दरवाजा, आदि।

लखनऊ कैसे पहुंचें -

लखनऊ पहुंचने के लिए हवाई, रेल और सड़क तीनों तरह के साधन उपलब्ध हैं। लखनऊ जंक्शन, रेलवे स्टेशन और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट द्वारा पर्यटक यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं। 

लखनऊ घूमने का समय -

लखनऊ घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का महीना ठीक रहेगा क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम सामान्य रहता है। नवबंर-दिसंबर माह में लखनऊ महोत्सव मनाया जाता है जिसमें शामिल हो पर्यटक लखनऊ को और करीब से जान सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in