जौनपुर के बारे में जानकारी - Jaunpur in Hindi

जौनपुर के बारे में जानकारी - Jaunpur in Hindi

उत्तर प्रदेश में स्थित जौनपुर शहर, गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। 14वीं शताब्दी में दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक ने जौनपुर शहर का निर्माण करवाया था। इस शहर में प्राचीनकाल से इत्र का व्यापार किया जा रहा है। यहां के स्थानीय निवासी हिन्दी तथा उर्दु भाषा का प्रयोग करते हैं। जौनपुर शहर की अर्थव्यवास्था खेती पर निर्भर करती है तथा यहां की तीन चौथाई जनसंख्या कृषि कार्य में व्यस्त रहती है। यहां घूमने के लिए मुख्य आकर्षण शाही किला, लाल दरवाज़ा मस्जिद, जामी मस्जिद, शाही ब्रिज, खालिश मुखलिश मस्जिद, रामेश्वर महादेव, यमदाग्नी आश्रम आदि हैं। 

जौनपुर कैसे पहुंचें -

जौनपुर जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा है। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से जौनपुर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़ शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

जौनपुर घूमने का समय -

जौनपुर जाने के लिए सही समय अक्टूबर से मार्च तक का है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in