राज्यपाल ने धर्मेन्द्र प्रधान के साथ की बाघजान घटना पर चर्चा
राज्यपाल ने धर्मेन्द्र प्रधान के साथ की बाघजान घटना पर चर्चा

राज्यपाल ने धर्मेन्द्र प्रधान के साथ की बाघजान घटना पर चर्चा

गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी ने रविवार सुबह तिनसुकिया जिला के बाघजान स्थित तेल कुंए में लगी आग की घटना पर राजभवन में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ चर्चा की और उनसे आग पर जल्द काबू पाने के उपाय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिससे पर्यावरण और इलाके के लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। केंद्रीय मंत्री प्रधान, जो शनिवार को बाघजान का दौरा करने के लिए गुवाहाटी पहुंचे थे, ने राज्यपाल प्रो मुखी से मुलाकात की। दोनों ने पर्यावरण के मुद्दे पर बाघजान तेल क्षेत्र में गैस के कुएं से निकलने वाली आग पर तुरंत काबू पाने को लेकर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि इस घटना से इलाके में रहने वाले लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। प्रो. मुखी ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए आग के कारण डिब्रू-साइखोवा नेशनल पार्क और इसके आसपास के इलाकों पर असर पड़ने की संभावना जताई है। उन्होंने मंत्री से आह्वान किया कि वे गैस व तेल के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए सभी परिष्कृत तकनीकी सेवाओं का सहालाते हुए इसे नियंत्रित करें। उन्होंने प्रधान के असम का दौरा करने के लिए धन्यवाद दिया। क्योंकि, असम के लोग आग पर काबू पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in