छतरपुर के बारे में जानकारी - Chhatarpur in Hindi

छतरपुर के बारे में जानकारी - Chhatarpur in Hindi

महाराजा छत्रसाल के नाम से प्रेरित छतरपुर शहर, मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। जिले का प्रशासनिक मुख्यालय यह शहर, मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी सीमा पर है। पहले यह शहर विंध्यप्रदेश के अंतर्गत आता था लेकिन 1 नवंबर 1956 में मध्य प्रदेश के अस्तित्व में आने के पश्चात् इसे राज्य का हिस्सा बना दिया गया। चारों ओर से घेरते पहाड़, वृक्ष, तालाब और बहती नदी इस जगह को एक अत्यंत दर्शनीय स्थल बनाती हैं। प्रसिद्ध और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित खजुराहो मंदिर भी इसी शहर में हैं तथा राव सागर, प्रताप सागर और किशोर सागर यहाँ के तीन महत्त्वपूर्ण तालाब हैं।

छतरपुर कैसे पहुंचें -

छतरपुर से नज़दीकी हवाईअड्डा खजुराहो हवाई-अड्डा है जो यहां से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। छतरपुर शहर का नज़दीकी रेलवे स्टेशन भी खजुराहो रेलवे स्टेशन है। सड़क मार्ग द्वारा भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

छतरपुर घूमने का समय -

छतरपुर जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्तूबर से मार्च के महीनों तक है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in