दिल्ली हिंसा: कर्दमपुरी में हुई दो हत्याओं के मामले में चार्जशीट दाखिल
दिल्ली हिंसा: कर्दमपुरी में हुई दो हत्याओं के मामले में चार्जशीट दाखिल

दिल्ली हिंसा: कर्दमपुरी में हुई दो हत्याओं के मामले में चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, 09 जून (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा मामले में मौजपुर चौक पर हुई हिंसा और कर्दमपुरी में हुई दो हत्याओं को लेकर चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हिंसा को अंजाम देने के लिए गहरी साजिश रची गई थी। चार्जशीट में कहा गया है कि ये हिंसा स्वत: नहीं हुई थी बल्कि इसके लिए साजिश रची गई थी। नागरिकता संशोधन कानून के जनतांत्रिक विरोध की आड़ में देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई। चार्जशीट में कहा गया है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया और मुख्य सड़कों पर चक्का जाम की दोहरी योजना बनाई गई। इस मामले में कई साजिशकर्ताओं और दंगाईयों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चार्जशीट के मुताबिक 24 फरवरी की सुबह मौजपुर चौक पर दो समुदायों के समूह में झड़प हुई जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग की गई। इसमें कई पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोग भी घायल हुए थे। लोगों में एक भय का माहौल पैदा हो गया। इस हिंसा में विनोद नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। विनोद की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी शाहरुख पठान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शाहरुख को उत्तरप्रदेश के शामली से 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसकी रिवाल्वर उसके घर से ही बरामद किया है। पुलिस ने उसके घर से तीन कारतूस भी बरामद किए। दिल्ली पुलिस ने शाहरुख का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख का हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर रिवाल्वर तानने वाला फोटो भी काफी वायरल हुआ था। कर्दमपुरी पुलिस में हुई हिंसा में दो लोगों की हत्या की गई थी। इस हिंसा में जो दो लोग मारे गए थे वे हैं मोहम्मद फुरकान और दीपक। इस मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आपको बता दें कि पिछले फरवरी महीने में हुई हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और दो सौ के करीब लोग घायल हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in