बहराइच के बारे में जानकारी - Bahraich in Hindi

बहराइच के बारे में जानकारी - Bahraich in Hindi

बहराइच शहर, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इस शहर की खास विशेषता है कि यह पड़ोसी देश नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ है। बहराइच के बारे में यह माना जाता है कि भगवान ब्रह्माजी द्वारा इस शहर का निर्माण हुआ था, जहां पर ऋषि, मुनी अपनी तपस्या तथा साधना किया करते थे। यहां पर सफ़ेद चना, मक्का, धान, गेहूं की कृषि की जाती है तथा नेपाल की सीमा से जुड़े होने के कारण यह क्षेत्र लकड़ी, चीनी तथा यहां उगाई जानी वाली फसलों का व्यापार करता है। यहां पर पर्यटकों के घूमने के लिए जंगली नाथ मंदिर, दरगाह शरीफ, सीता दोहर झील, चित्त झील, कतरनी अभ्यारण, कैलाशपुरी बांध, आदि हैं।

बहराइच कैसे पहुंचें -

बहराइच जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा है, जो बहराइच से 115 किमी. की दूरी पर स्थित है। बहराइच रेलवे स्टेशन से बहराइच पहुंचा जा सकता है। यह शहर लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बरेली, हरिद्वार, दिल्ली, बलरामपुर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। 

बहराइच घूमने का समय -

बहराइच जाने के लिए सही समय सितंबर से मार्च तक का माह होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in