अमरोहा के बारे में जानकारी - Amroha in Hindi

अमरोहा के बारे में जानकारी - Amroha in Hindi

अमरोहा शहर, उत्तर प्रदेश राज्य के सोत नदी के निकट बसा है। अमरोहा शहर अपने आमों के लिए भी खासा प्रसिद्ध है। इस नगर में मिट्टी के बर्तन, बुनाई, चीनी मुख्य उद्योग हैं। इसके अलावा यहां पर कालीन, लकड़ी के हस्तशिल्प, ढोलक भी बनाए जाते हैं। अमरोहा नगर को प्राचीनकाल में अंबिकानगर से जाना जाता था। यहां पर घूमने के लिए मुस्लिम पीर शेख सद्दू की दरगाह, श्री वासुदेव तीर्थ, तुलसी पार्क, आदि स्थल हैं।

अमरोहा कैसे पहुंचें -

अमरोहा जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। अमरोहा रेलवे स्टेशन से अमरोहा पहुंच सकते हैं तथा यह शहर दिल्ली, जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

अमरोहा घूमने का समय -

अमरोहा नगर की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in