अंबाला के बारे में जानकारी - Ambala in Hindi

अंबाला के बारे में जानकारी - Ambala in Hindi

अम्बाला शहर हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित है। अम्बाला को 14वीं सदी में राजपूत राजा अम्बा ने बसाया था और उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम अम्बाला रखा गया था। यहां पर बड़ी मात्रा में आमों की कृषि की जाती है। साथ ही, यहां वैज्ञानिक उपकरणों, मिक्सर ग्राइंडर तथा धातु की वस्तुओं का भी उद्योग किया जाता है। यह शहर धार्मिक स्थलों का समूह है। अम्बाला में पर्यटकों के घूमने के लिए बादशाही गुरुद्वारा, शीशगंज गुरुद्वारा, मंजी साहिब गुरुद्वारा, अम्बिका देवी मंदिर, सेंट पॉल चर्च, सिटी पार्क, पटेल पार्क आदि हैं।

अंबाला कैसे पहुंचें -

अम्बाला जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट चंडीगढ़ हवाई अड्डा है, जो अम्बाला से 40 किमी. की दूरी पर स्थित है। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से भी अम्बाला पहुंचा जा सकता है। यह शहर दिल्ली, चंडीगढ़, करनाल, पंजाब, जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।

अंबाला घूमने का समय -

अक्टूबर से नवंबर तक का महीना अम्बाला जाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in