अलवर राजस्थान के बारे में जानकारी - Alwar Rajasthan in Hindi

अलवर राजस्थान के बारे में जानकारी - Alwar Rajasthan in Hindi

अलवर, राजस्थान राज्य में अरावली पर्वतमाला की ऊंची-नीची चट्टानों के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है। इस जगह को अलवर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि अलवर शहर में पांडवों ने 13 वर्षों तक भेष बदलकर यहां निवास किया था। उस दौरान इस शहर को मत्स्य देश के रुप में भी जाना जाता था। अलवर खूबसूरत झीलों, आलीशान महलों, भव्य मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर अपनी कलाकंद मिठाईयों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है, जिसके कारण अलवर शहर को एक विशेष पहचान मिल हुई है। यहां पर अनेकों पर्यटन स्थल है जैसे: भानगढ़ किला, करनी माता मंदिर, सिटी पैलेस, बाला किला, विनय विलास पैलेस, फ़तेह जंग का मकबरा, सिल्लीसेढ़ झील, आदि।

अलवर कैसे पहुंचें -

अलवर का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर स्थित सांगानेर है, जो तकरीबन 114 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेल मार्ग द्वारा अलवर शहर आराम से पहुंचा जा सकता है जिसके लिए अलवर जंक्शन का प्रयोग़ कर सकते हैं तथा बस सेवा द्वारा भी अलवर पहुंच सकते हैं।

अलवर घूमने का समय -

अलवर की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in