अहमदाबाद के बारे में जानकारी - Ahmedabad in Hindi

अहमदाबाद के बारे में जानकारी - Ahmedabad in Hindi

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। यह साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। अहमदाबाद को कर्णावती के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की बुनियाद सन 1411 में रखी गयी थी। इस शहर का नाम सुलतान अहमद शाह पर पडा था। इस शहर को भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।

अहमदाबाद कैसे पहुंचें -

सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट द्वारा भारत के किसी भी प्रांत से अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग से देश की लगभग जगहों से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा जा सकता है। अहमदाबाद मुम्बई से लगभग 545 किलोमीटर दूरी पर है और दिल्ली से 873 किलोमीटर दूरी पर है। आप अहमदाबाद बस से भी जा सकते हैं।

अहमदाबाद घूमने का समय -

अहमदाबाद घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक सबसे ज्यादा उपयुक्त समय होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in