राजस्थान के पाली के बारे में जानकारी - Pali Rajasthan in Hindi

राजस्थान के पाली के बारे में जानकारी - Pali Rajasthan in Hindi

राजस्थान के पाली शहर की सीमा अरावली पर्वत श्रृंखला के साथ जुड़ी हुई है, जो नागौर (उत्तर) व जालौर (पश्चिम) से मिलती है। ब्राह्मणों के इस नगर में मुग़लों के हमलें के पश्चात ब्राह्मणों को यह नगर छोड़ना पड़ा था। पाली, महारणा प्रताप जैसे वीर योद्धा की जन्म स्थली (महराणा प्रताप का ननिहाल) भी रही है। यह जैनियों का धार्मिक स्थल भी है, जहां प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित हैं। समूचा शहर कई बार वीरान हुआ और कई बार बसाया गया। पर्यटन की दृष्टि से पाली बहुत ही आकर्षित करने वाली जगह है।

पाली कैसे पहुंचें -

राजस्थान, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। पाली पहुँचने के लिए जोधपुर हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो पाली को कई प्रमुख राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

पाली घूमने का समय -

पाली शहर की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है|

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in