केन्द्र पर आने वाले किसानों को न हो कोई परेशानी - एडीएम
केन्द्र पर आने वाले किसानों को न हो कोई परेशानी - एडीएम

केन्द्र पर आने वाले किसानों को न हो कोई परेशानी - एडीएम

जालौन 09 जून(हि.स.)। गेंहू क्रय केंद्र पर गेंहू बेचने के लिए आने वाले किसानों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। मास्क का प्रयोग सभी लोग करें। गेंहू बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दें। यह निर्देश एडीएम ने गेंहू क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर सैनिटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण कर उनका उपयोग करने की सलाह दी। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी में बनाए गए केंदीय उपभोक्ता भंडार के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने कहा कि केन्द्र पर गेहूं बेचने आने वाले किसानो को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिये। उनके लिये सभी आवश्यक चीजें केन्द्र पर मौजूद हों। उन्होंने गेंहू बेचने आए किसानों से भी परेशानियों के बारे में पूछा जिसमें किसानों ने बताया कि उनका गेंहू खरीदा जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। संक्रमण न फैले इसके लिए जरूरी है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। बीच बीच में सैनिटाइजर अथवा साबुन व पानी से हाथ साफ करते रहें। इस दौरान एडीएम ने क्रय केंद्रों पर सफाइ व्यवस्था को परखा। क्रय केंद्रों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त मिलने पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। वहीं, एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी कि कोरोना को देखते हुए किसानों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन कराएं। साथ ही उन्हें मास्क पहनने के लिए भी प्रेरित करें। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, केंद्र प्रभारी केपी सिंह, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अरविंद राठौर आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in