बुलंदशहर के बारे में जानकारी - Bulandshahar in Hindi

बुलंदशहर के बारे में जानकारी - Bulandshahar in Hindi

उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर नगर गंगा व यमुना नदी के बीच स्थित है, जो अपने 1200 पुराने इतिहास का परिचय देता है। पांडवों की राजधानी हस्तिनापुर के पास यह नगर राजा अहिबरन ने बसाया था और बरन टावर की स्थापना की थी। साथ ही एक किले का निर्माण भी कराया जिसे ऊपर कोट के नाम से आज भी जाना जाता है। हस्तिनापुर के पतन के बाद पांडवों ने आहार में कुछ समय बिताया, जो बुलंदशहर के पूर्वोत्तर में स्थित है। यहाँ के प्रमुख स्थल अनूपशहर, सिकंदराबाद, करणवास व अन्य हैं।

बुलंदशहर कैसे पहुंचें -

बुलंदशहर, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। बुलंदशहर पहुँचने के लिए हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है जो बुलंदशहर को भारत के कई प्रमुख राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

बुलंदशहर घूमने का समय -

उत्तर-प्रदेश की जलवायु समयानुसार बदलती रहती है। इसलिए यहाँ गर्मियों में अधिक गर्मी पड़ती है। अत: बुलंदशहर घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे उचित है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in