रेवाड़ी के बारे में जानकारी - Rewari in Hindi

रेवाड़ी के बारे में जानकारी - Rewari in Hindi

रेवाड़ी, हरियाणा राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है, जिसकी स्थापना 1989 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में रेवाड़ी ने औद्योगिक स्तर पर बहुत विकास किया है। मान्यतानुसार, महाभारत काल के दौरान रेवाड़ी के शासक राजा रेवात थे। राजा की रेवती नाम की पुत्री थी, जिसे वह बहुत प्यार करते थे। राजा रेवात ने इस शहर का नाम अपनी पुत्री के नाम पर ‘रेवा वाड़ी’ रखा था, तथा कुछ समय पश्चात इसका नाम रेवाड़ी हो गया। रेवाड़ी सन् 1857 के विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले राव तुला राम तथा राव गोपाल देव की जन्म स्थली भी है।

रेवाड़ी कैसे पहुंचें -

हवाई मार्ग का इस्तेमाल करने वाले पर्यटक, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा रेवाड़ी पहुँच सकते हैं। इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेवाड़ी से लगभग 80 किलोमीटर है। रेवाड़ी का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी जंक्शन है, जो भारत के अन्य प्रमुख शहरों से भली-भांति जुड़ा है। रेवाड़ी, भारत के तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है, जो सड़क मार्ग द्वारा पहुँचने वाले पर्यटकों के लिए अत्यंत सहज है।

रेवाड़ी घूमने का समय -

रेवाड़ी की जलवायु अत्यधिक गर्म और शुष्क है, जिस कारण गर्मियों में यहाँ की यात्रा करना कठिन साबित हो सकती है, इसलिए रेवाड़ी की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय श्रेष्ठ है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in