रायपुर के बारे में जानकारी - Raipur in Hindi

रायपुर के बारे में जानकारी - Raipur in Hindi

रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है। साल 2000 में छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने तक रायपुर मध्यप्रदेश का हिस्सा था। छत्तीसगढ़ के केन्द्र में स्थित रायपुर विभिन्न प्रकार के व्यापार एवं व्यवसाय के केन्द्र के रूप में कार्य करता है। यहाँ के प्रमुख उद्योग हथकरघे पर सूती वस्त्रों की बुनाई, जूट उद्योग, फर्नीचर निर्माण, एल्युमिनियम-पीतल व कांसे की वस्तुओं का निर्माण आदि हैं। रायपुर की स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी है। कलचुरी नरेश राय रामचंद और राय ब्रह्मदेव के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था।

रायपुर कैसे पहुंचें -

स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा रायपुर के नजदीकी एयरपोर्ट है और रायपुर जंक्शन शहर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहाँ से पर्यटक स्थानीय परिवहन के साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रायपुर घूमने का समय -

रायपुर की ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों की यात्रा का उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in