सवाई माधोपुर राजस्थान के बारे में जानकारी - Sawai Madhopur Rajasthan in Hindi

सवाई माधोपुर राजस्थान के बारे में जानकारी - Sawai Madhopur Rajasthan in Hindi

राजस्थान में स्थित सवाई माधोपुर शहर अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौन्दर्यता के कारण पर्यटकों के बीच मशहूर है। यह शहर मुख्य रूप से रणथम्भौर नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध है जो बाघों का एक संरक्षित क्षेत्र है। सवाई माधोपुर में प्रकृति के साथ इतिहास की भी कई कड़ियाँ हैं। यहां स्थित महल, तालाब और किले ऐतिहासिक धरोहर माने जाते हैं। महाराजा सवाई माधोपुर के नाम पर बसे इस शहर के चारों तरफ रणथम्भौर दुर्ग की अभेद्य दीवारें हैं। रणथम्भौर दुर्ग विश्व विरासत भी है।

सवाई माधोपुर के बारे मे -

ऊंट के लैदर से बनी वस्तुओं के साथ सवाई माधोपुर से हाथ से बने सजावटी वस्तुएं आदि भी खरीदी जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप परफ्यूम, लकड़ी के सजावटी सामान आदि भी खरीद सकते हैं।

सवाई माधोपुर की यात्रा सुविधाएं -

  • रणथम्भौर नेशनल पार्क में घूमते समय जीप या हाथी से नीचे नहीं उतरना चाहिए

  • सवाई माधोपुर में घूमते समय अधिकृत गाइड की ही मदद लें

  • ऑटो आदि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते समय मोल-भाव अवश्य करें

  • अपने साथ जरूरी पहचान पत्र अवश्य रखें

सवाई माधोपुर का इतिहास -

चंबल नदी के किनारे स्थित सवाई माधोपुर शहर का निर्माण महाराज सवाई माधोपुर ने 1765 में किया था। इससे पहले इस क्षेत्र पर चौहान राजपूतों के साथ राणा कुम्भ, अकबर और औरंगजेब आदि का भी शासन रहा है। कहा जाता है कि अलाउदीन खिलजी ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर पूरी तरह तबाह कर दिया था। इसके बाद इस शहर को पुन: स्थापित करने में महाराजा सवाई माधोपुर ने बड़ी भूमिका निभाई।

सवाई माधोपुर की सामान्य जानकारी -

  • राज्य- राजस्थान

  • स्थानीय भाषाएँ- राजस्थानी, हिन्दी, अंग्रेजी और धून्धरी (Dhundhari)

  • स्थानीय परिवहन- बस, रिक्शा व टैक्सी, ऑटो, ऊंट 

  • पहनावा-सवाई माधोपुर में पुरुष धोती-कुर्ता अधिक पहनते हैं। साथ ही खास मौकों पर लोग पगड़ी पहनना भी पसंद करते हैं। वहीं अधिकांश महिलाएं साड़ी और घाघरा पहनती हैं। यहां महिलाएं चांदी से बने भारी कड़े भी पहनती हैं। 

  • खान-पान- सवाई माधोपुर की सबसे ट्रेडिशनल डिश है दाल-बाटी-चूरमा। साथ ही यहां चाट, समोसे आदि भी बहुत पसंद किए जाते हैं। यहां के अमरूद भी बेहद पसंद किए जाते हैं जो बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

सवाई माधोपुर कैसे पहुंचें -

  • रेल परिवहन - By Flight

जयपुर हवाई अड्डा सवाई माधोपुर के सबसे करीब है। यह लगभग 130 किमी की दूरी पर है। जयपुर हवाई अड्डे से सवाई माधोपुर के लिए नियमित रूप से बसें और ऑटो मिलती हैं। 

  • रेल मार्ग - By Rail

सवाई माधोपुर जाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से रेल चलती हैं। शहर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर जंक्शन हैं। 

  • सड़क परिवहन - By Bus

सवाई माधोपुर आने के लिए बसें राजस्थान के "नागर" से मिलती हैं जो शहर से 49 किमी की दूरी पर स्थित है। राजस्थान के कोटा से भी यहां पहुंचा जा सकता है। सवाई माधोपुर से कोटा 125 किमी दूर है।

सवाई माधोपुर घूमने का समय -

पर्यटन के लिहाज से सर्दियों में सवाई माधोपुर में घूमने का पूरा लुत्फ़ उठाया जा सकता है। अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने में यहां घूमने आया जा सकता है। इसी दौरान यहां रणथम्भौर नेशनल पार्क भी खुला रहता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in