बंगलुरु के बारे में जानकारी - Bangalore in Hindi

बंगलुरु के बारे में जानकारी - Bangalore in Hindi

कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू है। इस शहर को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी की राजधानी कहा जाता है। वर्ष 2006 में इस शहर का नाम बदलकर बेंगलूरू कर दिया गया। इस शहर को 'भारत का बगीचा' के नाम से भी पुकारा जाता है। यहाँ सॉफ्टवेयर और कम्प्यूटर से सम्बंधित अनेकों कम्पनियों के ऑफिस हैं। बेंगलूरू कर्नाटक का सबसे बड़ा शहर है, जहां कन्नड़ भाषा बोली जाती है।

बंगलुरु कैसे पहुंचें -

एचएएल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बेंगलूरू शहर के पूर्व में आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में प्रयुक्त इस हवाई अड्डा द्वारा बैंगलोर पहुंचा जा सकता है। बेगलुरू में दो प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो बैंगलोर सिटी रेलवे स्टेशन और यशवंतपुर जंक्शन हैं। साथ ही बस से भी सफ़र करके बैंगलोर पहुंचा जा सकता है।

बंगलुरु घूमने का समय -

बेंगलूरू भ्रमण करने का सबसे उत्तम समय सितंबर से फरवरी के बीच का समय है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in