उधमपुर के व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे रहेंगे खुले: वरमानी
उधमपुर के व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे रहेंगे खुले: वरमानी

उधमपुर के व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे रहेंगे खुले: वरमानी

उधमपुर, 9 जून (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा उधमपुर वासियों को और थोड़ी राहत देते हुए बुधवार से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए व्यापारमंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने बताया कि उनकी जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात हुई तथा उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार से दुकानदार सुबह 9 से शाम 7 बजे तक अपनी दुकानों को खोल सकेंगे। इस दौरान दुकानदारों तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड़लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा। अगर कोई इन दिशा-निर्देशों की उल्लंघन करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौर रहे कि उधमपुर के ओरेंज जोन में होने के कारण उधमपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in