राजनांदगांव के बारे में जानकारी - Rajnandgaon in Hindi

राजनांदगांव के बारे में जानकारी - Rajnandgaon in Hindi

राजनंदगाँव, छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य में स्थित खूबसूरत शहर है। इस शहर को नंदग्राम तथा संस्कारधानी के नाम से भी जाना जाता है, जो विविध समुदाय के लोगों के सद्भावना पर केन्द्रित है। राजनंदगाँव नदियों व तालाबों का गढ़ है। राजनंदगाँव पर सोमवंशी, कलचूरी, मराठा व अन्यों ने शासन किया था। यहाँ स्थित महलों में प्राचीनकाल की सभ्यता व संस्कृति को दर्शाते हैं। राजनंदगाँव के अंतिम शासक ने अपना महल महाविद्यालय के रूप में आरंभ करने के लिए दी थी। दीपावली व गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहाँ बैलों की दौड़, मोहारा मेला तथा मीना बा़ज़ार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

राजनांदगांव कैसे पहुंचें -

यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी राजनंदगाँव पहुंचा जा सकता है, जो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा व राजनंदगाँव रेलवे स्टेशन है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 का उपयोग कर सड़क द्वारा भी राजनंदगाँव की यात्रा कर सकते हैं।

राजनांदगांव घूमने का समय -

छत्तीसगढ़ में ऊष्णकटिबंधीय जलवायु का राज है, जहां गर्मी के आसमान से आग बरसती है। इसलिए राजनंदगाँव भ्रमण के लिए श्रेष्ठ समय अक्टूबर से फरवरी तक है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in