कोरबा के बारे में जानकारी - Korba in Hindi

कोरबा के बारे में जानकारी - Korba in Hindi

छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा शहर को बिजली शहर के नाम से भी जाना जाता है, जो आदिवासियों की बहुत बड़ी आबादी को संभाले हुए है। यह शहर हसदो नदी तथा अहिरन नदी के संगम के तट पर स्थित है। इस शहर की सुन्दरता देखने लायक है जहां पर हरे-भरे जंगल, घुमावदार नदियां, सुकुन देते झरने, अद्भुत पठार आदि नजारे आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। कोरबा आज भी आदिवासियों की समृद्ध संस्कृतिका गढ़ है। कोरबा नगर खनिजों के भरपुर भंडार के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है, जहां विदेशी पौधों तथा जानवरों की विविध प्रजातियां देखने को मिलती है।

कोरबा कैसे पहुंचें - 

वायु मार्ग द्वारा कोरबा जाने के लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट, स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा है। कोरबा रेलवे स्टेशन द्वारा भी कोरबा पहुंचा जा सकता है तथा बस सेवा इस्तेमाल करते हुए भी कोरबा का दौरा कर सकते हैं। 

कोरबा घूमने का समय -

कोरबा की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in