गोलाघाट के बारे में जानकारी - Golaghat in Hindi

गोलाघाट के बारे में जानकारी - Golaghat in Hindi

गोलाघाट शहर, असम राज्य में स्थित है। गोलाघाट दो शब्दों से बना है, "गोला" जिसका अर्थ दूकान होता है और "घाट" अर्थात नदी के किनारे स्थित तट। यहाँ मौजूद दुकानों को एक मारवाड़ी व्यापारी ने धनसिरी नदी के तट पर बनवाया था, जहाँ आज वर्तमान गोलाघाट शहर स्थित है। यह असम राज्य का एक प्रशासनिक जिला भी है। सन् 1987 में इसे जिले के रूप में घोषित किया गया था। यह शहर 3502 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ की स्थानीय भाषा असमिया, बंगाली और हिंदी है। गरमपानी अभ्यारण, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और नामबोर वन्‍य जीव अभ्‍यारण आदि यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं।

गोलाघाट कैसे पहुंचें -

गोलाघाट शहर का सबसे नज़दीकी हवाई-अड्डा जोरहाट है जो शहर से लगभग 45 कि.मी की दूरी पर स्थित है। गोलाघाट शहर का निकटतम रेलवे स्टेशन फुर्कातिंग जंक्शन है। असम राज्य के दूसरे शहरों से सड़क मार्ग द्वारा भी इस जगह तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस शहर का न्यू पब्लिक बस स्टैंड राज्य के सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है।

गोलाघाट घूमने का समय -

गोलाघाट जाने का सबसे सही समय अक्तूबर से मई के महीने तक का है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in